Manual:Interface/hi

Screenshot of the desktop view of MediaWiki 1.31
Screenshot of the mobile view

मीडियाविकि इंटरफ़ेस का मतलब है किसी विकि पृष्ठ का पूरा आउटपुट HTML कोड, सिवाय मुख्य क्षेत्र के टेक्स्ट के। इंटरफ़ेस में शामिल होते हैं हर पृष्ठ के ऊपर के टैब्स, साइडबार, और व्यक्तिगत कड़ियाँ।

इंटरफ़ेस का स्थानीयकरण

कई भाषाओं का डिफ़ॉल्ट इंटरफ़ेस मीडियाविकि की स्थानीयकरण फ़ाइलों में परिभाषित किया जाता है, और अगर भाषा को $wgLanguageCode के ज़रिए सेट किया जाता है या फिर सदस्य की वरीयताएँ बदली जाती हैं, इसे अपने आप अपडेट कर दिया जाता है।

आप Special:Allmessages विशेष पृष्ठ के ज़रिए वर्तमान सदस्य इंटरफ़ेस की भाषा में टेक्स्ट स्ट्रिंग्स और दिखाए गए चित्रों को सम्पादित कर सकते हैं। इस पृष्ठ के और इन संदेशों को सम्पादित करने के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें:

  • translatewiki.net, मीडियाविकि की स्थानीयकरण परियोजना

इंटरफ़ेस का अनुकूलन

सदस्य की आवश्यकताओं, और प्रोग्रामिंग में कौशल के अनुसार अनुकूलन के कई साधन उपलब्ध हैं:

  • सिस्टम संदेश - दिखावट और अनुभव में ज़्यादातर बदलाव Special:AllMessages के ज़रिए सिस्टम संदेशों को सम्पादित करके किए जा सकते हैं। इंटरफ़ेस संदेशों को सम्पादित करना आसान है, बिलकुल साधारण विकि पृष्ठों की तरह। ये संदेश सदस्य इंटरफ़ेस के कई हिस्सों के लिए डिफ़ॉल्ट सेट करते हैं और इनमें सादे टेक्स्ट, विकि मार्कअप, CSS और जावास्क्रिप्ट का एक मिश्रण होता है। विस्तार के लिए हर संदेश का प्रलेख देखें।
  • FooterCustomize the content of the site footer.
  • स्किन्स - लेआउट पर मौलिक बदलावों के लिए एक या एकाधिक स्किन हुक्स पर फ़ंक्शन्स जोड़ने और/या अनुकूलित स्किन्स बनाने की ज़रूरत पड़ सकती है। अधिक जानकारी के लिए कृपया Manual:स्किन्स देखें।
  • /JavaScript – कुछ स्क्रिप्टों की मदद से ब्राउज़र का स्वभाव सुधारें। इसमें जावास्क्रिप्ट वेरिएबलों की एक सूची होती है।
  • /Stylesheets – CSS की मदद से लेआउट और डिज़ाइन सुधारें।
  • /IDs and classesसाधारण ID-ओं और क्लासों की सूची।

ये भी देखें

Category:Localisation/hi#Interface/hi Category:User interface/hi#Interface/hi Category:Customization techniques/hi#Interface/hi
Category:Customization techniques/hi Category:Localisation/hi Category:User interface/hi