Manual:MigrateUserGroup.php/hi

Category:MediaWiki code/hi#MigrateUserGroup.php

विस्तार

migrateUserGroup.php फ़ाइल एक अनुरक्षण स्क्रिप्ट है जो सभी सदस्यों को एक पुराने समूह से निकालकर नए समूह में जोड़ता है। यह स्क्रिप्ट तब काम आता है जब आपने LocalSettings.php में किसी सदस्य समूह को स्थानांतरित किया हो और आप चाहते हों कि पहले उस समूह में मौजूद सदस्य स्थानांतरण के बाद भी उस समूह में रहे। उपयोग का एक दूसरा मामला है जब आप किसी समूह से सभी सदस्यों को हटाना चाहते हों।

अगर पुराने समूह का कोई सदस्य नए समूह का भी सदस्य होता है, स्क्रिप्ट उनके सदस्य खाते से पुराना समूह हटा देगा।

यह सिर्फ स्पष्ट सदस्य समूहों के मामले में ही काम करता है, यानी उन समूहों पर जिन्हें असल में डेटाबेस के user_groups टेबल में रखा जाता है। यह "*" या "user" जैसे अस्पष्ट समूहों के साथ काम नहीं करता है जिन्हें टेबल में नहीं रखा जाता है। इसका मतलब है कि इस स्क्रिप्ट की मदद से इस समय, उदाहरणस्वरूप, "user" समूह के सभी सदस्यों को दूसरे समूह में जोड़ा नहीं जा सकता।

उपयोग

विकल्प/पैरामीटरविवरण
--oldgroupपुराने सदस्य समूह की कुँजी। यह पुराने समूह का $wgGroupPermissions में उपयुक्त नाम है।
--newgroupनए सदस्य समूह की कुँजी। यह नए समूह का नाम है।

उदाहरण

आपके पास "ninja" नामक एक समूह है जिसमें कुछ अधिकार जोड़े गए हैं, जैसे $wgGroupPermissions['ninja']['block'] = true;. अब आप उस समूह के सभी सदस्यों को "peaceful-ninja" नामक समूह में ले जाना चाहते हैं:

$ php ./maintenance/run.php migrateUserGroup 'ninja' 'peaceful-ninja'

Doing users 1 to 200

Done! 2 users in group 'ninja' are now in 'peaceful-ninja' instead.

'खोई' कुँजियाँ प्राप्त करना

अगर आपको पुराने समूहों के नाम पता नहीं और इससे सदस्यों को नए समूह में ले जाने में रुकावट आ रही है, आप सभी उपलब्ध समूहों को अपने डेटाबेस के user_groups डेटाबेस टेबल में देख सकते हैं। कॉलम ug_group में समूह की सदस्य समूह कुँजी होगी, जिसका वह मीडियाविकि सदस्य, एक सदस्य है।

एक और उन्नत तरीका है SQL क्वेरी में DISTINCT का उपयोग करना जैसे:

SELECT DISTINCT `ug_group` FROM `user_groups`;

यह आपको उस कॉलम में सभी अलग-अलग मूल्यों की एक सूची दिखाएगा - यानी हर समूह, जिमें कम से कम एक सदस्य मौजूद है, सिर्फ एक बार सूचीबद्ध किया जाएगा, चाहे उसमें कितने ही सदस्य हों।

ये भी देखें

Category:Maintenance scripts/hi#MigrateUserGroup.php
Category:Maintenance scripts/hi Category:MediaWiki code/hi