Extension:Wikibase Repository/hi
विकिबेस रिपॉज़िटरी Wikibase का हिस्सा है। विकिबेस रिपॉज़िटरी की मदद से आप अपने विकि का एक संरचित डेटा रिपॉज़िटरी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका विकास विकिडेटा परियोजना का एक हिस्सा है। इस डेटा का इस्तेमाल Wikibase Client एक्सटेंशन की मदद से किया जा सकता है।
स्थापना
स्थापना के बुनियादी अनुदेश देखें। अनुभवी लोगों के लिए कॉन्फ़िगरेशन के लिए विकल्पों के लिए उन्नत कॉन्फ़िगरेशन देखें।
विकिबेस के docs फ़ोल्डर में एक पूरा प्रलेख मौजूद है, और इसे विकिमीडिया प्रलेख साइट पर प्रकाशित किया गया है।
दूसरे एक्सटेंशनों के साथ एकीकरण
अगर स्थापित हों तो विकिबेस निम्न एक्सटेंशनों का इस्तेमाल करता है:
- अगर स्थापित हो और सदस्य क्लाइंट / ब्राउज़र द्वारा जावास्क्रिप्ट समर्थित हो, लेबल्स, उपनामों और विवरणों को सदस्य इंटरफ़ेस की भाषा के साथ अक्सर उपयुक्त भाषाओं में भी सदस्य को दिखाए जाएँगे। (इन भाषाओें को
mw.uls.getFrequentLanguageList()
से प्राप्त किया जाता है।)
- अगर स्थापित हो, लॉग-इन किए हुए सदस्य अपने सदस्य पृष्ठों पर बेबल सिनटैक्स की मदद से अतिरिक्त भाषाएँ सेट कर सकते हैं जिनमें उन्हें लेबल्स, उपनाम और विवरण दिखाए जाएँगे।
उपलब्ध हुक्स
उपलब्ध PHP और जावास्क्रिप्ट हुक्स का प्रलेख यहाँ पाया जा सकता है:
अधिक जानकारी के लिए विकिबेस/एक्सटेंशन का विकास देखें।
डेटाबेस
Term store
wbt_item_terms
wbt_property_terms
| wbt_term_in_lang
| wbt_text_in_lang
wbt_text
| wbt_type
|
Misc
wb_id_counters
| wb_items_per_site
| wb_property_info
|
स्वचालित प्रलेख देखें
ये भी देखें
- Wikibase
- Extension:Wikibase Client
- Wikibase/API
- परीक्षण क्लाइंट और रिपॉज़िटरी साइट
- Wikibase/EntityData
- Wikibase Registry – विकिबेस के उदाहरणों की एक रजिस्ट्री होस्ट करता है - अपना उदाहरण भी जोड़ें!
![]() | इस एक्सटेंशन का इस्तेमाल एक या अधिक विकिमीडिया परियोजनाओं पर किया जा रहा है। इसका शायद मतलब है कि एक्सटेंशन स्थिर है और इस तरह के अधिक दर्शकों वाले वेबसाइटों द्वारा उपयोग किए जाने के लिए पर्याप्त रूप से काम करता है। विकिमीडिया की CommonSettings.php और InitialiseSettings.php कॉन्फ़िगरेशन फ़ाइलों में इस एक्सटेंशन का नाम खोजें, और यह वहीं स्थापित होगा। किसी विशिष्ट विकि पर स्थापित एक्सटेंशन्स की पूरी सूची को विकि के Special:Version पृष्ठ पर देखा जा सकता है। |
![]() | इस एक्सटेंशन को निम्न विकि फ़ार्म्स/होस्ट्स और/या पैकेजिस में शामिल किया गया है: यह कोई आधिकारिक सूची नहीं है। कुछ विकि फ़ॉर्म्स/होस्ट्स और/या पैकेजिस में यह एक्सटेंशन शामिल हो सकता है हालाँकि वो शायद यहाँ सूचीबद्ध न हों। सुनिश्चित करने के लिए हमेशा अपने विकि फ़ार्म/होस्ट से संपर्क करें या बंडल जाँचें। |