Commons:Media help/iOS/hi

ब्राउज़र समर्थन

ऐपल का सफ़ारी ब्राउज़र विकिमीडिया कॉमन्स पर हमारे इस्तेमाल किए जाने वाले कोडेक्स को पूरी तरह से समर्थित नहीं करता है।

हम iOS पर प्लेबैक के लिए सॉफ़्टवेयर डीकोडिंग का इस्तेमाल करते हैं, जो साधारण गति से काफ़ी ज़्यादा धीमा हो सकता है। बदकिस्मती से, Apple द्वारा बनाए गए हार्डवेयर में बदलाव लाए बिना इसे बदलने का कोई रास्ता नहीं है।

ऐप्स

VLC मीडिया प्लेयर

मुक्त/मुक्त स्रोत VLC वीडियो प्लेयर ऐप को iOS पर ऐप स्टोर की मदद से स्थापित किया जा सकता है। VLC हमारी फ़ाइलों को प्लेबैक कर सकता है अगर उन्हें आपकी डिवाइस पर सहेजा जाए या फिर प्रत्यक्ष URL की मदद से VLC में खोला जाए, मगर इन मीडिया को आसानी से विकिमीडिया साइटों से सीधे नहीं चलाया जा सकता।

क्या आपके पास प्रश्न हैं, या फिर आपको समस्याएँ आ रही हैं? कृपया यहाँ पूछें।

Category:Commons help/hi Category:Commons audio resources/Translations#Media%20help Category:Commons video resources/Translations#Media%20help
Category:Commons audio resources/Translations Category:Commons help/hi Category:Commons video resources/Translations