Commons:Structured data/Features glossary/hi
इस शब्दावली में फ़ाइलों की संरचित डेटा के लिए सामान्यतः उपयुक्त शब्दों की परिभाषाएँ हैं। कुछ शब्द कॉमन्स पर नए हो सकते हैं।
कैप्शन किसी फ़ाइल की सामग्री का एक छोटा भाषा-विशिष्ट सादे टेक्स्ट में लिखा विवरण होता है, जो विकिडेटा पर लेबल के समकक्ष है। |
चित्रण (depicts) विकिडेटा गुणधर्म "depicts (P180)" का इस्तेमाल करने वाला एक विशेष प्रकार का बयान होता है। यह बिना किसी बयान के किसी फ़ाइल पर जोड़ने के लिए सुझाया जाने वाला पहला बयान होता है। |
विवरण या शायद विस्तार (योजनाबद्ध सुविधा) किसी फ़ाइल की सामग्री का एल लंबा भाषा-विशिष्ट विवरण होता है जिसमें कुछ विकिटेक्स्ट हो सकता है, और जो विकिडेटा पर विवरण तथा {{Information}} साँचे के "description" फ़ील्ड के समकक्ष होगा। |
प्रमुखता (prominence) किसी बयान के लिए कई वैल्युओं को एनोटेट करने के लिए एक तंत्र है। इससे सदस्य खोज में शामिल करने के लिए वैल्यू चुनकर क्वेरियों के परिणामों को बेहतर बना सकते हैं। प्रमुख बयानों को एक "प्राथमिक" पद दिया जाता है, जबकि दूसरे बयानों पर एक "साधारण" पद होता है। "पदावनत" पद इस समय समर्थित नहीं है। |
बयान किसी फ़ाइल के बारे में जानकारी को रिकॉर्ड करने का एक संरचित तरीका है। एक बयान में एक दावा, शून्य या अधिक सन्दर्भ, और एक पद होते हैं; एक दावे में एक गुणधर्म और एक वैल्यू या फिर कुछ विशेष मामलों में "कोई वैल्यू नहीं" या "अज्ञात वैल्यू", और शून्य या अधिक क्वालिफ़ायर्स होते हैं। |